पौष, शुक्ल एकादशी

तैलंग स्वामी जयन्ती

19 Jan 2027, 10:30 AM Ujjain मंगलवार
Google Calendar में सहेजें
दिन
घंटे
मिनट
सेकंड
पौष माह 2027 में तैलंग स्वामी जयन्ती कब है?

तपस्वी महायोगी तैलंगस्वामी का जन्म दक्षिण भारत में विजयानगर जनपद के होलियानगर में हुआ, किंतु उनकी सही जन्म‑तिथि अज्ञात है। बालकतैलंगधर प्रारम्भ से ही वैराग्यवृत्ति के थे; माता के देहांत के बाद उन्हीं की चिता‑स्थली पर उन्होंने लगभग बीसवर्ष तक कठोर साधना की। साधनकाल पूरा होने पर वे तीर्थभ्रमण को निकले और पटियाला में भगीरथस्वामी से संन्यासदीक्षा प्राप्त की। नेपाल, तिब्बत, गंगोत्री‑यमुनोत्री, प्रयाग, रामेश्वरम और उज्जैन जैसे पवित्र धामों की यात्राएँ करते‑करते अंततः वे काशी पहुँचे और वहीं स्थिर हो गए। आज भी पंचगंगा घाट पर उनका मठ विद्यमान है; स्वामीजी द्वारा पूजित कृष्ण‑मूर्ति के ललाट पर शिवलिंग तथा सिर पर श्री‑यंत्र अंकित है, यह अनूठा संगम उनकी अद्वैत साधना का प्रतीक माना जाता है। पौष शुक्ल एकादशी को उनकी जयन्ती और महासमाधि, दोनों ही तिथि, भक्तों द्वारा परम्परागत श्रद्धा और साधना के साथ मनाई जाती है।

अंतिम अपडेट: 18 Apr 2026 19 Jan 2027
Facebook Twitter Telegram