फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन गौघृत में सिंदूर मिला कर गणपति जी के सामने दीपक जलाना चाहिये, और भगवान गणेश को पूजा में दुर्वा, गेंदे के फूल अर्पित कर तिल, गुड़, लड्डू, चंदन का भोग लगाना चाहिये। हिन्दू पंचांग के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी व्रत कृष्ण पक्ष चतुर्थी को रखा जाता है, गणेश जी को प्रथम देव माना गया है, इसलिए हर शुभ कार्य से पहले उन्हें ही पूजा जाता है। बाधाओं को दूर करने के लिएइस दिन श्वेतार्क गणपति के समक्ष ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा की माला का 21 बार जाप करना