मंदिरों से संबंधित रोचक तथ्य(65)
चार धामों में से एक रामेश्वरम धाम में श्रद्धालुओं की यात्रा तभी संपन्न होती है जब वे इसके निकट स्थित अन्य तीर्थस्थलों के दर्शन करते हैं। रामेश्वरम् के पास हनुमान कुंड, अमृत वाटिका और बराम तीर्थ जैसे दार्शनिक और धार्मिक स्थल भी हैं। रामेश्वरम के प्रमुख आकर्षणों में एक रामसेतु भी है, यह तमिलनाडु के रामानाथुन जिले में स्थित है। हालांकि यहां तक पर्यटकों के जाने पर स्थानीय प्रशासन की तरफ से रोक है लेकिन धनुषकोडि पहुंचकर आप रामायण की कहानी का साक्षात प्रमाण देख सकते हैं।
श्री रामेश्वर जी का मन्दिर एक हज़ार फुट लम्बा, छ: सौ पचास फुट चौड़ा तथा एक सौ पच्चीस फुट ऊँचा है। कहते हैं कि पीड़ा से व्यथित कोई भक्त यदि रामेश्वरम के दर्शन करता है तो उसकी पीड़ा शिवजी और श्रीराम के आशीर्वाद से दूर हो जाती है, भगवान शिव पर आधारित शिवपुराण में भी रामेश्वरम धाम की महिमा का उल्लेख मिलता है। लोक मान्यता है कि यहां आने पर भक्तों का पुर्नजन्म होता है और सातों पीढियों के पाप भी कट जाते हैं।
चार धामों में से एक रामेश्वरम में 24 ऐसे कुएँ हैं, जिनका जल असाधारण रूप से मीठा है, जबकि यह क्षेत्र समुद्र के निकट स्थित है। प्रचलित कथाओं के अनुसार, जब भगवान राम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र पार करने की तैयारी कर रहे थे, तब सेना को प्यास से व्याकुल देख उन्होंने अपने दिव्य बाणों से इन कुओं की रचना की। यह भी माना जाता है कि इन पवित्र कुओं के जल में स्नान करने या इसे ग्रहण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। यही कारण है कि भक्त यहाँ आकर इन चमत्कारिक जल स्रोतों के दर्शन और आचमन को मोक्षदायी मानते हैं, और इनकी महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है।