पूजा से संबंधित रोचक तथ्य(33)
भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक को कल्याणकारी माना गया है। स्वास्तिक में गणेशजी का निवास माना जाता है और इसे किसी भी शुभ कार्य से पूर्व अंकित करना मंगल का परिचय देता है। स्वास्तिक की पूजा सुख, समृद्धि और सफलता की कामना के लिए की जाती है। यह चतुर्दिक शुभता का प्रतीक है, जो हर दिशा में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।