भक्ति एवं धर्म से संबंधित रोचक तथ्य(33)
हिमालय के उत्तर-पूर्व में स्थित तिब्बत को प्राचीन काल में त्रिविष्टिप के नाम से जाना जाता था, इसी तिब्बत के दार-चेन से लगभग तीस मिनट की दूरी पर स्थित है यमद्वार। हिन्दू मान्यता के अनुसार इसे यमराज के घर का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, तिब्बती लोग इसे चोर-टेन कांग नग्यी के नाम से जानते है जिसका मतलब होता है दो पैर वाले स्तूप। इसी स्थान से कैलाश पर्वत की यात्रा भी प्रारम्भ होती है, बीमार बौध लामा भी इसी स्थान पर आकर प्राण त्यागते हैं।